Gold Price Today: सोना और चांदी के दाम तोड़े रिकॉर्ड: सोना ₹1.06 लाख और चांदी ₹1.23 लाख प्रति किलो पर पहुंची
सोना ₹1,214 बढ़कर ₹1.06 लाख के ऑलटाइम हाई पर इस साल अब तक ₹29,476 महंगा हुआ चांदी ₹1.23 लाख किलो बिक रही सोने के दाम आज यानी 3 सितंबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 1,214 रुपए बढ़कर 1,05,638 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
सोना इस साल अब तक ₹29,476 महंगा हुआ है। इस साल 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 29,476 रुपए बढ़कर 1,05,638 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं बात करे चांदी के भाव की तो वो 86,017 रुपए प्रति किलो से 36,816 रुपए बढ़कर 1,22,833 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदना चाइए वो भी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

