Priya Sachdev Sunjay Kapur Property Dispute: करिश्मा कपूर के पूर्व पति के घर प्रॉपर्टी विवाद: 30000 करोड़ की कंपनी पर दावा
दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर की अचानक मौत के बाद, उनकी मां रानी कपूर ने 24 जुलाई को SEBI और कंपनी बोर्ड को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने दावा किया कि दुःख की स्थिति में उन्हें नकाब बंद कमरे में दबाव डालकर दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करवाए गए, जिनमें स्पष्ट समझ नहीं थी।
रानी कपूर ने जो वसीयत बताई है (2015 की), उसके अनुसार वह सोना ग्रुप की मुख्य शेयरहोल्डर हैं. लेकिन AGM (प्लान की गई आम बैठक, 25 जुलाई) में प्रिया सचदेव कपूर को 99.4% वोटों से नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया, जिसमें रानी कपूर की सहमति नहीं ली गई थी।
रानी ने कहा कि कुछ लोग कपूर परिवार की विरासत हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। रानी ने यह भी कहा कि उन्होंने किसी को भी कंपनी के बोर्ड में या सोना ग्रुप की किसी कंपनी में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने पर सहमति नहीं दी है।
करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे संजय
संजय जे. कपूर बॉलीवुड एक्टर करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। करिश्मा कपूर से उनकी शादी 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं—बेटी समायरा (जन्म 2005) और बेटा कियान (जन्म 2011)। हालांकि, दोनों का तलाक 2016 में हो गया था। संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की थी।
ये है करिश्मा कपूर और बच्चों की स्थिति
करिश्मा कपूर और उनके बच्चे 30000 करोड़ की कंपनी के बंटवारे को लेकर छिड़े विवाद से बाहर हैं। करिश्मा और उनके दोनों बच्चे (समायरा और कियान) संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, लेकिन संजय कपूर की संपत्ति के विवाद में उनकी सक्रिय भूमिका नहीं दिखी है। विवाद पर करिश्मा कपूर की प्रतिक्रिया भी नहीं आई है।
करिश्मा कपूर, संजय कपूर की दूसरी पत्नी हैं और दोनों के 2 बच्चे हैं, लेकिन करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों को संजय कपूर की प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलने की संभावना नहीं है, क्योंकि साल 2016 में जब संजय और करिश्मा का तलाक हुआ था, तब सेटलमेंट हो चुका था। संजय ने करिश्मा को 70 करोड़ रुपये और एक घर दिया था। बच्चों के लिए 14-14 करोड़ रुपये के बॉन्ड भरे थे। संजय दोनों बच्चों के लिए 10 लाख रुपये मासिक भत्ता भी दे रहे थे।
कितनी है संजय कपूर की प्रॉपर्टी?
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर की कुल प्रॉपर्टी 10300 करोड़ रुपये (1.2 बिलियन डॉलर) से 13000 करोड़ रुपये है, जबकि सोना कॉमस्टार का बाजार मूल्य 31000 करोड़ रुपये आंका गया।
संजय कपूर के परिवार में कौन-कौन?
संजय कूपर की पहली शादी वर्ष 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी, जो साल 2000 तक चली। संजय की दूसरी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हुई थी, जिससे उनके 2 बच्चे समायरा और किया हैं। संजय ने तीसरी शादी प्रिया सचदेव से की थी। दोनों का एक बेटा अजारियस और गोदी ली हुई बेटी सफीरा है। संजय की मां का नाम रानी कपूर है, 2 बहनें मंधीरा कपूर स्मिथ और सुपरना कपूर मोटवानी हैं।
क्या है 30000 करोड़ का विवाद?
संजय कपूर की सोना कॉमस्टार की मार्केट वैल्यू 30000 करोड़ है। इसे लेकर रानी कपूर और प्रिया सचदेव के बीच शेयरहोल्डिंग का विवाद चल रहा है। रानी कपूर ने दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाने और संजय की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने को आरोप लगाए है। रानी कपूर ने सेबी से मामले की जांच कराने की मांग की है, जबकि कंपनी ने रानी कपूर के शेयरहोल्डर होने से इनकार किया है। ऐसे में प्रिया सचदेव को प्रॉपर्टी का मैनेजमेंट मिलने की संभावना है, लेकिन कानूनी लड़ाई ने मामले को जटिल बना दिया है।

