Gold Price Today: महंगी हुई चमक: सोना-चांदी ने तोड़ा अब तक का रिकॉर्ड: निवेशकों में हलचल
23 जुलाई 2025 को सोना 1 लाख के पार पहुंच गया और चांदी भी 1,000 रुपए से ज्यादा महंगी होकर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। ऐसे में जानिए इस बढ़ोतरी की वजह और आने वाले समय में गोल्ड-सिल्वर की कीमतें कितनी बढ़ सकती हैं?

सोने-चांदी के दाम आज यानी 23 जुलाई को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹994 बढ़कर ₹1,00,502 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये ₹99,508 पर था। वहीं चांदी की कीमत ₹1,007 बढ़कर ₹1,15,500 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,14,493 पर थी।
इस साल अब तक ₹24,340 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 24,340 रुपए बढ़कर 1,00,502 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,483 रुपए बढ़कर 1,05,500 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

