Indian Bank Recruitment 2025: इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती शुरू: 18 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया चालू
बैंक में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए इंडियन बैंक में 1500 नई भर्तियां निकाली हैं। यह नई वैकेंसी अप्रेंटिस पोस्ट के लिए हैं। जिसमें ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए 18 जुलाई से आवेदन शुरू हो चुके हैं।

इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह ट्रेनिंग एक साल के लिए दी जाएगी। उम्मीदवारों के लिए NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा।
पद की डिटेल्स
इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस की नई वैकेंसी देशभर में अपनी ब्रांचों के लिए घोषित की हैं। आप जिस भी राज्य में रहते हैं, उसी के मुताबिक वैकेंसी को देखते हुए फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। स्टेट वाइज वैकेंसी की डिटेल्स आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।
| आंध्र प्रदेश | 82 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 |
| असम | 29 |
| बिहार | 76 |
| चंडीगढ़ | 2 |
| छत्तीसगढ़ | 17 |
| गोवा | 2 |
| गुजरात | 35 |
| हरियाणा | 37 |
| हिमाचल प्रदेश | 6 |
| जम्मू और कश्मीर | 3 |
| झारखंड | 42 |
| कर्नाटक | 42 |
| केरल | 44 |
| मध्य प्रदेश | 59 |
| महाराष्ट्र | 68 |
| मणिपुर | 2 |
| मेघालय | 1 |
| नागालैंड | 2 |
| दिल्ली (एनसीटी) | 38 |
| ओडिशा | 50 |
| पुडुचेरी | 9 |
| पंजाब | 54 |
| राजस्थान | 37 |
| तमिलनाडु | 277 |
| तेलंगाना | 42 |
| त्रिपुरा | 1 |
| उत्तर प्रदेश | 277 |
| उत्तराखंड | 13 |
| पश्चिम बंगाल | 152 |
| कुल | 1500 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
ग्रेजुएशन की डिग्री
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 20 साल
- अधिकतम : 28 साल
- आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
स्टाइपेंड :
- मेट्रो/अर्बन ब्रांच में : 15000 रुपए
- रूरल/सेमी ब्रांच : 12000 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- ऑनलाइन टेस्ट
- लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट
फीस :
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 800 रुपए
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी : 175 रुपए
एग्जाम पैटर्न :
- ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे।
- इनके लिए अधिकतम 100 अंक तय किए गए हैं।
- एग्जाम में तर्क योग्यता से 15 प्रश्न (15 अंक), कंप्यूटर ज्ञान से 10 प्रश्न (10 अंक), अंग्रेजी भाषा से 25 प्रश्न (25 अंक), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 प्रश्न (25 अंक), और सामान्य जागरूकता (विशेष रूप से बैंकिंग उद्योग से संबंधित) से 25 प्रश्न (25 अंक) पूछे जाएंगे।
- हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।
- मेन्यू पर “करियर” विकल्प चुनें।
- ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- मांगे गए डिटेल्स दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

