Sanjay Kapoor’s Last Rites Will Be Performed In Delh: लंदन में करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन: अंतिम संस्कार दिल्ली में कानूनी प्रक्रिया के बाद
फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाना है, लेकिन पार्थिव शरीर को भारत लाने में कानूनी अड़चनों के चलते देरी हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक, संजय कपूर अमेरिकी नागरिक थे और उनका निधन ब्रिटेन में हुआ, जिससे उनके शव को भारत लाने से पहले लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। इसमें पोस्टमार्टम, स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट, दूतावास की मंज़ूरी सहित कई कानूनी औपचारिकताएं शामिल हैं।
ससुर अशोक सचदेव ने NDTV से बातचीत में पुष्टि की कि संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लंदन में पोस्टमार्टम प्रक्रिया जारी है और जब तक सभी कागजी कार्यवाही पूरी नहीं हो जाती, तब तक शव को भारत नहीं भेजा जा सकता।
बता दें कि संजय की तीन बार शादी हुई और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी पहली शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी और यह चार साल तक चली। इन दोनों का कोई बच्चा नहीं था। इसके बाद उन्होंने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की। इन दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। साल 2014 में करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी। 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया।
अलग होने के बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी कर ली। इस जोड़े का एक बेटा अजारियस है।प्रिया और संजय का एक बेटा अजारियस है और संजय, प्रिया की पहली शादी से हुई बेटी सफीरा को भी साथ रखते थे।