Rcb stake sale diageo valuation ipl 2025: IPL 2025 की चैंपियन RCB बिक सकती है: डील हो सकती है 17,000 करोड़ की
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), जो IPL 2025 की विजेता बनी है, अब बिक्री के लिए तैयार हो सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड (USL) इसे करीब 2 अरब डॉलर यानी लगभग 17,000 करोड़ रुपए में बेचने पर विचार कर रही है।

बता दे की RCB की शुरुआत 2008 में विजय माल्या ने की थी। उन्होंने इसे 111.6 मिलियन डॉलर (लगभग 476 करोड़ रुपए) में खरीदा था, जो उस समय दूसरी सबसे महंगी IPL टीम थी। बाद में जब विजय माल्या आर्थिक संकट में फंसे, तो ब्रिटिश लिकर कंपनी डियाजियो ने उनकी कंपनी USL के साथ RCB को भी खरीद लिया।
IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील बन सकती है
अगर यह डील फाइनल होती है, तो यह IPL इतिहास का सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी सौदा होगा। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को RPSG ग्रुप ने 7,090 करोड़ रुपए और गुजरात टाइटन्स को CVC कैपिटल ने 5,625 करोड़ रुपए में खरीदा था। RCB की संभावित कीमत इन दोनों फ्रेंचाइजी से कहीं ज्यादा आंकी जा रही है।
RCB को कौन खरीद सकता है?
अभी कोई नाम सामने नहीं आया है, लेकिन 2 बिलियन डॉलर की वैल्यू के साथ बड़े कारोबारी घराने, निवेशक, या ग्लोबल स्पोर्ट्स फर्म्स इसमें दिलचस्पी दिखा सकते हैं। 2015 में JSW ग्रुप ने RCB खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन डील नहीं हुई थी।