RajasthanPolitics: PAK जासूसी मामले पर गरमाई सियासत, विधायक प्रतापपुरी ने पूर्व मंत्री Shale Mohammad पर लगाए गंभीर आरोप
जयपुर। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के निजी सचिव (PA) शकूर खान की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा विधायक और पोकरण से संत स्वामी प्रतापपुरी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच एजेंसी से कराने की मांग की है।

राजनीतिक संरक्षण से पनपे गद्दार: Mahant Pratap Puri
विधायक प्रतापपुरी ने भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि शकूर खान को पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद का संरक्षण प्राप्त था। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में देश विरोधी गतिविधियों को राजनीतिक शरण मिल रही है, जो बेहद चिंताजनक है। प्रतापपुरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, BJP प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर जांच की मांग उठाई है।
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री ओंकार सिंह जी लखावत की धर्मपत्नी श्रीमती रतन कंवर जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
— Mahant Partap Puri (@PratapPuriJi) June 2, 2025
पूर्व मंत्री पर सीधी जांच की मांग
प्रतापपुरी ने सवाल उठाया कि अगर पीए इतने गंभीर आरोपों में लिप्त थे, तो क्या मंत्री को इसकी जानकारी नहीं थी? उन्होंने कहा कि यह मानना मुश्किल है कि पूर्व मंत्री को शकूर की गतिविधियों की भनक तक न हो। इसलिए सालेह मोहम्मद की भी जांच आवश्यक है।
विदेश यात्राएं और खुफिया लीक का अंदेशा
शकूर खान की सात विदेश यात्राओं की जानकारी विभाग को न देना भी सवालों के घेरे में है। प्रतापपुरी ने दावा किया कि सरकारी पद पर रहते हुए देश की गोपनीय सूचनाएं लीक की गई होंगी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में कई मदरसों की स्थापना, अवैध कब्जे और अन्य गतिविधियां भी जांच के दायरे में लाई जानी चाहिए।
राजनीतिक संरक्षण और पुराने विवाद
विधायक ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में कई गंभीर मामले, जैसे अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, और अन्य अनियमितताएं सामने आईं, लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस परिवार ने वर्षों से लोकतांत्रिक व्यवस्था का दुरुपयोग किया है।
5vtjdr