Gold Price Today: सोने-चांदी के दाम में तेजी: सोना ₹93,942 और चांदी ₹96,350 प्रति किलो पर पहुंची
जयपु आज सोने और चांदी के भाव में फिर तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹866 की बढ़त के साथ ₹93,942 पर पहुंच गया है। कल इसका भाव ₹93,076 प्रति 10 ग्राम था।

वहीं चांदी की कीमत में भी ₹624 का इज़ाफा हुआ है और अब यह ₹96,350 प्रति किलो हो गई है। कल चांदी का भाव ₹95,726 प्रति किलो था। इससे पहले सोना 21 अप्रैल को ₹99,100 प्रति 10 ग्राम और चांदी 28 मार्च को ₹1,00,934 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई छू चुकी है।
इस साल अब तक सोना ₹17,780 और चांदी ₹10,333 महंगी
1 जनवरी 2025 को सोने का भाव ₹76,162 था, जो अब तक ₹17,780 बढ़कर ₹93,942 हो गया है। इसी तरह चांदी का भाव ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹96,350 हो गया है। पिछले साल 2024 में सोने ने पूरे साल में ₹12,810 की बढ़त दर्ज की थी।
साल के अंत तक ₹1.10 लाख तक पहुंच सकता है सोना
विदेशी इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान जताया है कि इंटरनेशनल मार्केट में सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। ऐसे में भारत में इसके दाम 10 ग्राम पर ₹1.10 लाख तक पहुंच सकते हैं।
केवल हॉलमार्क वाला सोना खरीदें
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल BIS हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। इसमें 6 अंकों का HUID नंबर (Hallmark Unique Identification Number) होता है, जैसे – AZ4524। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सोना कितने कैरेट का है।