Conspiracy to kill Husband in love Affair: प्रेम प्रसंग में पति की हत्या की साजिश: किउल में पत्नी ने प्रेमी संग रचा षड्यंत्र, दोनों गिरफ्तार
किउल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस जांच में इस षड्यंत्र का खुलासा हुआ। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह घटना 22 मार्च की है। जब किउल थाना क्षेत्र अंतर्गत जलप्पा स्थान के समीप चंदनिया निवासी पंकज यादव को अज्ञात लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा था। गंभीर हालत में पंकज को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को चौकाने वाले तथ्य हाथ लगे।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि पंकज की पत्नी बिंदु देवी का रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के चमघरा निवासी उदय यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पंकज इस रिश्ते का विरोध कर रहा था। क्योंकि शादी से पहले ही बिंदु और उदय के बीच संबंध थे।
पुलिस के अनुसार, बिंदु देवी ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची और अपने प्रेमी उदय यादव को हत्या का प्लान दिया। घटना के दिन बिंदु ने पंकज से फोन पर लोकेशन पूछी और तुरंत उदय को जानकारी दे दी। इसके बाद उदय ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंकज पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपियों ने कबूला अपराध
पुलिस ने उदय यादव और बिंदु देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने कैमरे के सामने हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की। उदय ने कहा,“वो मरा ही नहीं तो हम सफल कहां हुए? वो मर जाता तो मैं बिंदु से शादी कर लेता।”
आरोपी ने यह भी बताया कि घटना के दिन उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ससुराल जाते समय पंकज को रास्ते में घेरकर मारा था।
17 हजार रुपये में खरीदी थी पिस्टल
उदय ने खुलासा किया कि बिंदु ने उसे 17 हजार रुपये देकर पिस्टल खरीदने को कहा था। दोनों का प्लान था कि पंकज को रास्ते से हटाकर वे फ्री हो जाएंगे और साथ रह सकेंगे।
साजिश का पूरा प्लान
- बिंदु ने पहले पति पंकज को फोन कर उसकी लोकेशन पूछी।
- इसके बाद उसने उदय को कॉल कर पंकज की मौजूदगी की जानकारी दी।
- उदय ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंकज को घेरकर मार डाला।
पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
पुलिस ने उदय यादव और बिंदु देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस दौरान उदय ने कहा कि “जेल से छूटने के बाद भी हम साथ रहेंगे।” बिंदु देवी ने भी प्रेम प्रसंग में पति की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है।
पुलिस ने बरामद किए हथियार और मोबाइल
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग हैरान हैं कि किस तरह पति की हत्या के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।