T20 विश्व कप फाइनल आज, भारत के सामने कीवी चुनौती

मुरादाबाद: क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टिकी हैं, जहां शाम 7 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया तीसरी बार T20 विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि मिशेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम अपने पहले खिताब की तलाश में है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। बल्लेबाजी में संजू सैमसंग, सूर्या कुमार यादव, ईशान किशन और शिवम दुबे से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है, वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती टीम की मजबूत कड़ी माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अहमदाबाद की लाल मिट्टी वाली पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है, जिससे दोनों टीमों के स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। न्यूजीलैंड की टीम भी संतुलित मानी जा रही है और फाइनल में भारत को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखती है। फाइनल मुकाबले को देखते हुए अहमदाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाखों प्रशंसक स्टेडियम के बाहर और शहर के विभिन्न स्थानों पर टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहे हैं। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप जीतकर देश को जश्न मनाने का मौका देगी।
1️⃣वर्जन– आज का फाइनल मुकाबला पूरे देश के लिए गर्व का पल है। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे साफ है कि टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार है। हमें पूरा भरोसा है कि खिलाड़ी शानदार खेल दिखाकर देश को जीत का तोहफा देंगे। अर्शमान अख्तर, चेयरमैन प्रतिनिधि।

2️⃣वर्जन– भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला फाइनल बेहद रोमांचक होने वाला है। भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं। अगर टीम इसी लय में खेलती रही तो भारत निश्चित रूप से विश्व कप जीतकर इतिहास रचेगा। मोहिद फरगानी, जिला अध्यक्ष AIMIM।

3️⃣वर्जन– आज पूरा देश टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहा है। भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और टीम भावना उन्हें अन्य टीमों से अलग बनाती है। हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व विजेता बनेगी। शराफत अंसारी, डायरेक्टर यूपीका हैंडलूम।

4️⃣वर्जन– न्यूजीलैंड एक मजबूत टीम है और उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। लेकिन भारतीय टीम का संतुलन और खिलाड़ियों की फॉर्म बेहतरीन है। अगर टीम संयम और रणनीति के साथ खेलेगी तो निश्चित ही भारत के हाथों में विश्व कप की ट्रॉफी होगी। कामिल रजा, नगर अध्यक्ष AIMIM।

Read More: RSWM Award: आरएसडब्लूएम लिमिटेड राजस्थान स्टेट सेफ्टी अवार्ड-2026′ से सम्मानित

