RSWM Award: आरएसडब्लूएम लिमिटेड राजस्थान स्टेट सेफ्टी अवार्ड–2026’ से सम्मानित
RSWM Award: औद्योगिक क्षेत्र में कार्यस्थल सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रसिद्ध RSWM लिमिटेड की खारीग्राम यूनिट को एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कंपनी को लगातार दूसरी बार राजस्थान स्टेट सेफ्टी अवार्ड–2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान फैक्ट्री में उच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी वैधानिक सुरक्षा नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रदान किया गया है।
RSWM Award: कार्यस्थल सुरक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
RSWM Award: RSWM लिमिटेड के विधि एवं लाइजनिंग अधिकारी लोकेश चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि खारीग्राम यूनिट ने कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्रमिकों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार किया है। इसी निरंतर प्रयास और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप यूनिट को लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह सम्मान मुख्य निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर विभाग, राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस–2026 के अवसर पर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने RSWM लिमिटेड की टीम को यह पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कंपनी की ओर से कारखाना प्रमुख एवं COO संजय कुमार तिवाड़ी, AVP (IR) सुलभ सिंघल तथा सेफ्टी मैनेजर दिलीप चौरसिया ने पुरस्कार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भी इस उपलब्धि की सराहना की।
उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। RSWM लिमिटेड की खारीग्राम यूनिट ने जिस प्रकार सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्यस्थल पर अनुकरणीय व्यवस्था स्थापित की है, वह अन्य उद्योगों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार कंपनी की सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता, जागरूकता और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को दर्शाता है। कंपनी प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि को टीम वर्क और कर्मचारियों की सजगता का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि RSWM हमेशा से ही अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण, आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग तथा सख्त सुरक्षा नियमों के पालन के कारण ही यह सफलता संभव हो पाई है।
RSWM खारीग्राम यूनिट को मिला यह सम्मान न केवल कंपनी के लिए गौरव का विषय है, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा के महत्व को भी रेखांकित करता है। लगातार दूसरी बार मिला यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि कंपनी कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

