Reliance इंडस्ट्रीज का मुनाफा 1% बढ़ा, तीसरी तिमाही में कमाई ₹2.74 लाख करोड़
Reliance इंडस्ट्रीज ने FY26 की तीसरी तिमाही में ₹18,645 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी की कुल आय ₹2.74 लाख करोड़ रही, जबकि रेवेन्यू में 10% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। जियो, रिटेल और डिजिटल बिजनेस ने मजबूत प्रदर्शन किया।
Reliance इंडस्ट्रीज का Q3 में मजबूत प्रदर्शन
देश की सबसे बड़ी मार्केट वैल्यू वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर–दिसंबर) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 1% बढ़कर ₹18,645 करोड़ पहुंच गया है। पिछले साल इसी तिमाही में रिलायंस ने ₹18,540 करोड़ का मुनाफा कमाया था।
हालांकि मुनाफे की ग्रोथ सीमित रही, लेकिन रेवेन्यू और अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट्स के प्रदर्शन ने कंपनी की मजबूत स्थिति को दर्शाया है।
कुल कमाई ₹2.74 लाख करोड़ रही
FY26 की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल आय (टोटल इनकम) ₹2.74 लाख करोड़ रही। यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 1% ज्यादा है।
FY25 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने ₹2.48 लाख करोड़ की कुल कमाई की
कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी, टैक्स, कच्चे माल और अन्य खर्चों को निकालने के बाद ₹18,645 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो यह दर्शाता है कि लागत नियंत्रण और ऑपरेशनल एफिशिएंसी अब भी रिलायंस की बड़ी ताकत बनी हुई है।
रेवेन्यू में 10.5% की मजबूत बढ़त
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तीसरी तिमाही में प्रोडक्ट्स और सर्विसेज से ₹2.94 लाख करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया। यह सालाना आधार पर 10.5% की बढ़ोतरी है।
-
Q3 FY25 में रेवेन्यू: ₹2.67 लाख करोड़
-
Q3 FY26 में रेवेन्यू: ₹2.94 लाख करोड़
रेवेन्यू ग्रोथ का बड़ा योगदान जियो, रिटेल और डिजिटल बिजनेस से आया, जबकि ऑयल-टू-केमिकल (O2C) सेगमेंट ने भी स्थिर प्रदर्शन किया।
Rrliance के 5 प्रमुख बिजनेस सेगमेंट
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बिजनेस पांच बड़े सेगमेंट्स में बंटा हुआ है:
-
Reliance jio (जियो प्लेटफॉर्म)
-
रिटेल बिजनेस
-
डिजिटल सर्विसेज
-
ऑयल टू केमिकल्स (O2C)
-
ऑयल एंड गैस
नीचे इन सभी सेगमेंट्स का तीसरी तिमाही का परफॉर्मेंस बताया गया है।
रिलायंस जियो का शानदार प्रदर्शन
(सालाना आधार पर – कंसॉलिडेटेड)
-
मुनाफा:
Q3 FY25 में ₹6,861 करोड़ → Q3 FY26 में 11.2% बढ़कर ₹7,629 करोड़ -
रेवेन्यू:
12.7% बढ़कर ₹37,262 करोड़
(पिछले साल ₹33,074 करोड़) -
ARPU (एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर):
₹211.4 से बढ़कर ₹213.7
जियो का मजबूत यूजर बेस, डेटा कंजम्पशन में बढ़ोतरी और 5G सर्विसेज के विस्तार ने इस ग्रोथ को सपोर्ट किया है।
ऑयल टू केमिकल्स और अन्य बिजनेस का हाल
ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C)
-
रेवेन्यू 8.7% बढ़कर ₹1.62 लाख करोड़
-
पिछली तिमाही: ₹1.49 लाख करोड़
ऑयल एंड गैस
-
रेवेन्यू 8.4% घटकर ₹5,833 करोड़
-
पिछली तिमाही: ₹6,370 करोड़
रिटेल बिजनेस
-
रेवेन्यू 8.3% बढ़कर ₹97,912 करोड़
-
पिछले साल: ₹90,351 करोड़

