Rajasthan Weather: मानसून विदा होते-होते फिर करेगा दस्तक: 18 सितंबर को येलो अलर्ट जारी
राजस्थान से दो चरणों में आधे हिस्से में मानसून की विदाई हो चुकी है। हालांकि, आज बुधवार शाम से प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक हल्का वेदर सिस्टम प्रदेश में सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 18 सितंबर को 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर 19 सितंबर तक बने रहने की संभावना है।
बीते 24 घंटे का मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के अधिकांश शहरों में दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप देखने को मिली। हालांकि दोपहर बाद अजमेर, जयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा और धौलपुर सहित कुछ जिलों में बादल छाए और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी दर्ज की गई।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी राज्य में मंगलवार दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चूरू में अधिकतम तापमान 37, जैसलमेर में 36, बीकानेर में 35.3, फलौदी में 35.8, बाड़मेर में 35.6, चित्तौड़गढ़ में 35, उदयपुर में 32.3, पिलानी में 36.3, सीकर में 34.2, जयपुर में 33.3, अलवर में 36.2, भीलवाड़ा में 32.4, कोटा में 34.8, नागौर में 32.7, हनुमानगढ़ में 34.9, फतेहपुर में 36.1 और दौसा में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| अजमेर | 31.8 | 22.8 |
| भीलवाड़ा | 32.4 | 24.0 |
| अलवर | 36.2 | 26.2 |
| जयपुर | 33.3 | 26.3 |
| पिलानी | 36.3 | 23.2 |
| सीकर | 34.2 | 23.0 |
| कोटा | 34.8 | 26.6 |
| चित्तौड़गढ़ | 35.0 | 24.5 |
| उदयपुर | 32.3 | 22.6 |
| बाड़मेर | 35.6 | 25.0 |
| जैसलमेर | 36.0 | 25.6 |
| जोधपुर | 33.5 | 24.7 |
| बीकानेर | 35.3 | 25.2 |
| चूरू | 37.0 | 24.4 |
| गंगानगर | 37.1 | 26.8 |
| नागौर | 32.7 | 24.0 |
| बारां | 34.0 | 25.7 |
| हनुमानगढ़ | 34.9 | 27.7 |
| जालौर | 33.3 | 24.2 |
| सिरोही | 31.6 | 18.6 |
| करौली | 34.4 | 25.5 |
| दौसा | 34.5 | 26.0 |
| प्रतापगढ़ | 32.0 | 22.5 |
| झुंझुनूं | 34.8 | 23.8 |
| पाली | 31.6 | 22.2 |

