Rajasthan Govt Jobs: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 13-14 सितंबर को: स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी
राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर को पूरे प्रदेश के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोनों ही दिन दो शिफ्टों में होगी — पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

इस भर्ती के तहत कुल 10,000 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 11 सितंबर को जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी भर्ती वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान पुलिस परीक्षा की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- ‘City Intimation Slip’ लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
- डाउनलोड कर शहर और जिले की जानकारी देखें।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि 12 से 14 सितंबर तक बांदीकुई से जयपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि अभ्यर्थी आसानी से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।
गाड़ी संख्या 09701 (बांदीकुई-जयपुर परीक्षा स्पेशल) 12 और 13 सितंबर को दो ट्रिप में चलेगी। यह ट्रेन रात 9:35 बजे बांदीकुई से रवाना होकर सुबह 1:20 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09702 (जयपुर-बांदीकुई परीक्षा स्पेशल) 13 और 14 सितंबर को दो ट्रिप में चलेगी। यह ट्रेन जयपुर से रात 2:55 बजे रवाना होकर सुबह 5:15 बजे बांदीकुई पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव दौसा, खातीपुरा, गैटोर, जगतपुरा और गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर होगा।
परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें।

