Moradabad Updates : पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के बाद खुद भी दी जान
Moradabad Updates : मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। संतान न होने के कारण पति ने पहले पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और मामले की जांच शुरू कर दी।
Moradabad Updates : संतान न होना बनी मौत की वजह, झाड़ियों में मिला दंपती का शव
जनपद मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी के पास बुधवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि झाड़ियों में एक व्यक्ति लहूलुहान और गंभीर स्थिति में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आसपास तलाशी ली, तो कुछ ही दूरी पर ममता का शव बरामद हुआ। ममता की गर्दन पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे। घायल व्यक्ति की पहचान नया गांव नवीन नगर थाना सिविल लाइंस निवासी विनोद के रूप में हुई। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार विनोद और ममता की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। संतान न होने के कारण दंपती के बीच अक्सर तनाव रहता था। ममता के परिवार का आरोप है कि विनोद अक्सर ममता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। वह दूसरी शादी करने की जिद पर अड़ा था।
आरोप है कि वह ममता को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल से एक बाइक और चाकू बरामद किया गया है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। वही दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं ताकि मौत के सटीक कारण और समय का पता चल सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस घटना में किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका तो शामिल नहीं हैं।




