Gold Silver Price Today : सोना ₹1.63 लाख पार, चांदी ₹3.58 लाख पहुंची, निवेशकों में हलचल
Gold Silver Price Today : सोना और चांदी की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। 28 जनवरी को सोना ₹1.64 लाख और चांदी ₹3.58 लाख प्रति किलो पर पहुंची। जानिए तेजी के कारण, आगे का अनुमान और खरीदारी की सही रणनीति।
Gold Silver Price Today : लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई
देश में सोने और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। लगातार तीसरे दिन दोनों कीमती धातुएं ऑल टाइम हाई स्तर पर कारोबार कर रही हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज 28 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 5,734 रुपए की तेजी के साथ 1,64,635 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।
यह पहली बार है जब घरेलू बाजार में सोना ₹1.63 लाख के पार पहुंचा है। वहीं, चांदी ने भी रिकॉर्ड बनाते हुए ₹3.58 लाख प्रति किलो का स्तर छू लिया है।
दो दिन में सोना ₹10,335 महंगा
सोने की कीमतों में बीते दो कारोबारी दिनों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
-
23 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,310 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
-
अब यह बढ़कर 1,64,635 रुपए हो गया है।
यानि सिर्फ दो दिनों में ही सोना 10,335 रुपए महंगा हो चुका है। यह तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बने तनावपूर्ण माहौल और घरेलू मुद्रा की कमजोरी का सीधा असर मानी जा रही है।
चांदी ने मचाया तहलका, दो दिन में ₹40,562 की छलांग
चांदी की कीमतों में उछाल और भी ज्यादा तेज देखने को मिला है।
-
आज सुबह चांदी 17,257 रुपए की तेजी के साथ 3,61,821 रुपए प्रति किलो पर खुली।
-
हालांकि शाम तक इसमें हल्की गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद यह 13,703 रुपए की बढ़त के साथ 3,58,267 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।
महज दो दिनों में चांदी 40,562 रुपए महंगी हो चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को चांदी का भाव 3,17,705 रुपए प्रति किलो था।
जनवरी के 28 दिनों में चांदी ₹1.29 लाख और सोना ₹31 हजार महंगा
साल 2026 की शुरुआत से ही कीमती धातुओं में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिल रही है।
-
31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2,30,420 रुपए प्रति किलो थी।
-
अब यह बढ़कर 3,58,267 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है।
इस तरह केवल 28 दिनों में चांदी 1,27,847 रुपए महंगी हो चुकी है।
वहीं,
-
31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,33,195 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
-
अब यह बढ़कर 1,64,635 रुपए हो गया है।
यानी इस अवधि में सोने की कीमत 30,632 रुपए बढ़ चुकी है।
सोने में तेजी के 3 बड़े कारण
1. ग्लोबल टेंशन और ‘ग्रीनलैंड’ विवाद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जे की जिद और यूरोपीय देशों को टैरिफ की धमकियों से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है। जब भी ट्रेड वॉर या जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ता है, निवेशक शेयर बाजार से निकलकर सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर रुख करते हैं।
2. रुपये की रिकॉर्ड कमजोरी
भारत में सोने की कीमत केवल अंतरराष्ट्रीय दरों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट भी अहम भूमिका निभाता है।
आज रुपया डॉलर के मुकाबले ₹91.10 के ऑल टाइम लो पर है।
LKP सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के अनुसार, रुपये की कमजोरी से सोने की लैंडिंग कॉस्ट बढ़ गई है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें ₹1.5 लाख के पार निकल गईं।
3. सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी
दुनियाभर के केंद्रीय बैंक, जिनमें भारत का RBI भी शामिल है, लगातार सोने की खरीदारी कर रहे हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, 2025 में रिकॉर्ड खरीद के बाद 2026 की शुरुआत में भी सेंट्रल बैंकों की मांग मजबूत बनी हुई है।
चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण
1. इंडस्ट्रियल डिमांड
सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर में बढ़ते इस्तेमाल ने चांदी को ज्वेलरी से आगे एक अहम इंडस्ट्रियल मेटल बना दिया है।
2. ट्रंप का टैरिफ डर
अमेरिकी कंपनियां संभावित टैरिफ के डर से चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे ग्लोबल सप्लाई घट रही है और कीमतें ऊपर जा रही हैं।
3. मैन्युफैक्चरर्स की होड़
प्रोडक्शन बाधित होने के डर से मैन्युफैक्चरर पहले से ही कच्चा माल खरीद रहे हैं, जिससे चांदी की मांग और बढ़ गई है।
₹1.90 लाख तक जा सकता है सोना
रिसर्च हेड डॉ. रेनिशा चैनानी के अनुसार, अगर अमेरिकी टैरिफ और मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ता है, तो 2026 में सोना ₹1.90 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी ₹4 लाख प्रति किलो का आंकड़ा भी छू सकती है।
सोना खरीदते समय रखें ये 2 जरूरी बातें
1. BIS हॉलमार्क जरूर देखें
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें, जिससे शुद्धता की गारंटी मिलती है।
2. कीमत जरूर क्रॉस-चेक करें
खरीद के दिन की कीमत IBJA जैसी आधिकारिक वेबसाइट से जरूर मिलान करें।
असली चांदी पहचानने के 4 तरीके
-
मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती
-
आइस टेस्ट: असली चांदी पर बर्फ तेजी से पिघलती है
-
स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती
-
क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े पर रगड़ने से काला निशान आए तो चांदी असली

