Gold|Silver Latest Updates : सोना आज ₹1.76 लाख और चांदी ₹3.86 लाख हुई, लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई
Gold|Silver Latest Updates : सोना और चांदी के दाम लगातार चौथे दिन अपने रिकॉर्ड स्तर पर। 10 ग्राम सोना ₹1,76,121 और 1 किलो चांदी ₹3,85,933 पहुंची। जानें तेजी के कारण, शहरों में अलग रेट्स और सोना-चांदी खरीदते समय ध्यान देने योग्य टिप्स।
Gold|Silver Latest Updates : सोना और चांदी लगातार चौथे दिन ऑल टाइम हाई पर
सोना और Silver के दाम लगातार चौथे दिन अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 29 जनवरी 2026 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 11,486 रुपए बढ़कर 1,76,121 रुपए पर पहुंच गया।
तीन दिन में सोना कुल 21,811 रुपए महंगा हुआ। इससे पहले 23 जनवरी को सोने का भाव 1,54,310 रुपए/10g था।
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 27,666 रुपए बढ़कर 3,85,933 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। तीन दिन में चांदी की कीमत 68,228 रुपए बढ़ी। इस साल 29 दिनों में सोना और चांदी क्रमशः 43 हजार और 1.55 लाख रुपए महंगी हो चुकी है।
शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं?
IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इस वजह से अलग शहरों में रेट्स अलग दिखते हैं।
-
RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने में IBJA रेट का इस्तेमाल होता है।
-
कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे देखते हैं।
29 दिन में सोना और चांदी की कीमत में उछाल
-
सोना: 31 दिसंबर 2025 – 1,33,195 रुपए/10 ग्राम → अब 1,76,121 रुपए/10 ग्राम (42,926 रुपए बढ़ोतरी)
-
चांदी: 31 दिसंबर 2025 – 2,30,420 रुपए/किलो → अब 3,85,933 रुपए/किलो (1,55,513 रुपए बढ़ोतरी)
सोने में तेजी के तीन प्रमुख कारण

-
ग्लोबल टेंशन और ग्रीनलैंड विवाद:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की जिद और यूरोपीय देशों को टैरिफ की धमकी ने वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ा दी। निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश यानी सोने में लगाते हैं। -
रुपए की रिकॉर्ड कमजोरी:
भारत में सोने की कीमत डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट पर निर्भर करती है। आज रुपया ₹91.10 के ऑल-टाइम लो पर है। रुपए की कमजोरी से अंतरराष्ट्रीय सोने की लैंडिंग कॉस्ट भारत में महंगी हो गई। -
सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारी:
दुनिया भर के केंद्रीय बैंक (जैसे RBI) अपने विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित करने के लिए सोने का स्टॉक बढ़ा रहे हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में रिकॉर्ड खरीदारी के बाद 2026 की शुरुआत में भी मांग मजबूत रही।
Silver में तेजी के तीन कारण
-
इंडस्ट्रियल डिमांड:
सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) इंडस्ट्री में चांदी का भारी इस्तेमाल हो रहा है। -
ट्रंप का टैरिफ डर:
अमेरिकी कंपनियां चांदी का स्टॉक जमा कर रही हैं। ग्लोबल सप्लाई में कमी के कारण कीमतें ऊपर बढ़ीं। -
मैन्युफैक्चरर होड़:
प्रोडक्शन रुकने के डर से कंपनियां पहले से ही चांदी खरीद रही हैं। आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रह सकती है।
सोना ₹1.90 लाख तक जा सकता है
रिसर्च हेड डॉ. रेनिशा चैनानी के अनुसार, अगर अमेरिकी टैरिफ और मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता है, तो सोना 2026 में 1,90,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना है।
सोना खरीदते समय ध्यान रखें
-
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें:
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड खरीदें। नंबर अल्फान्यूमेरिक (जैसे AZ4524) होना चाहिए। -
कीमत क्रॉस चेक करें:
सोने का सही वजन और दिन के भाव को IBJA या अन्य सोर्सेज से क्रॉस चेक करें।-
24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के रेट अलग-अलग होते हैं।
-
असली Silver की पहचान के 4 तरीके
-
मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती।
-
आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखने पर तेज़ी से पिघलेगी।
-
स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है।
-
क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ें। काला निशान आए तो असली है।

