Moradabad Updates : ईद पर समाजसेवियों ने दी बधाई, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील
![]()
Moradabad Updates : मुरादाबाद के भोजपुर-धर्मपुर में ईद-उल-फितर को लेकर उत्साह चरम पर है। समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों से प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है, साथ ही जरूरतमंदों की मदद कर खुशियां साझा करने का संदेश दिया है।
Moradabad Updates : आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का किया आह्वान
मुरादाबाद: नगर पंचायत भोजपुर-धर्मपुर में आगामी ईद-उल-फितर के पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रमजान के पवित्र महीने के अंतिम दिनों के साथ ही ईद की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं।
बच्चे और युवा ईद को लेकर खासे उत्साहित हैं और नए कपड़ों सहित अन्य जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। घर-घर में साफ-सफाई और सजावट शुरू हो गई हैं। वहीं समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इस दिन लोग एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद देते हैं और खुशियां साझा करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज में एकता, सहयोग और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। सभी लोगों से अपील की गई कि वे आपसी मतभेद भुलाकर शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मनाएं।
Moradabad Updates : रमजान के बाद खुशियों का त्योहार
ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो रमजान के महीने के बाद मनाया जाता है। यह त्योहार त्याग, सब्र और अल्लाह के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक माना जाता है। पूरे महीने रोजा रखने के बाद ईद का दिन खुशियां और राहत लेकर आता है।
इस अवसर पर लोग सुबह नमाज अदा करते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं और मिठाइयों के साथ खुशियां साझा करते हैं। यह दिन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।
मोहिद फरगानी (जिला अध्यक्ष मुरादाबाद, AIMIM)

ईद-उल-फितर का पर्व हमें त्याग, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है। रमजान में सीखे गए संयम और इबादत को अपनी जिंदगी में उतारना ही असली ईद है। सभी लोग मतभेद भुलाकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
शराफत अंसारी, (डायरेक्टर यूपीका हैंडलूम कानपुर)

ईद खुशियों और एकता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें एक-दूसरे के करीब लाता है। इस मौके पर समाज में प्रेम और सौहार्द का माहौल बनाए रखें और जरूरतमंदों लोगों की मदद करें।
अर्शमान अख्तर, (चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत भोजपुर)

ईद का दिन समाज में बराबरी और भाईचारे का संदेश देता है। हमें इस अवसर पर गरीब और जरूरतमंद लोगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ताकि हर कोई इस त्यौहार की खुशियों में शामिल हो सके।
मुजफ्फर अली, (आजाद समाज पार्टी)

ईद-उल-फितर अल्लाह की रहमत और बरकत का दिन है। यह हमें सब्र, शुक्र और इंसानियत की राह पर चलने की सीख देता है। सभी लोग अमन, शांति और भाईचारे के साथ ईद मनाएं, और एक दूसरे के लिए दुआ करे।
कामिल रज़ा (नगर अध्यक्ष भोजपुर, AIMIM)

त्योहार खुशियां बांटने और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का सबसे अच्छा अवसर होता हैं। हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे के साथ एक-दूसरे के पर्व मनाने चाहिए।
दानिश नेता जी, (पूर्व सभासद प्रत्याशी)

जब हम सभी मिलजुलकर एक-दूसरे के त्योहार मनाते हैं तो समाज में प्रेम और अपनापन बढ़ता है। इसलिए सभी लोग शांति और सौहार्द के साथ ईद का पर्व मनाकर एकता का संदेश दे।
तौकीर कुरैशी, (सभासद वार्ड नं० 15)

सभी त्योहार हमें एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की प्रेरणा देते हैं। ईद के मौके पर सभी लोग एक साथ आगे आकर खुशियां साझा करें और अमन-चैन का माहौल बनाए रखें।
यासीन मलिक, (सभासद वार्ड नं० 14)

त्योहारों का असली उद्देश्य यही है कि समाज के सभी लोग एक साथ आकर आपस में खुशियां बांटे। सभी लोगों से अपील है कि भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए मिलजुलकर पर्व मनाना चाहिए।

