Dividend Alert: हर शेयर पर मिलेगा 12 रुपये का डिविडेंड… इस कंपनी ने किया ऐलान, निवेशकों की हुई मौज
![]()
टू-व्हीलर सेगमेंट की बड़ी कंपनी TVS Motor Company ने अपने शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. मंगलवार, 24 मार्च के कारोबारी दिन बोर्ड मीटिंग में डिविडेंड का तोहफा देने का निर्णय लिया गया है.
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी हर शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम लाभांश देने जा रही है. जिससे कुल भुगतान करीब 570 करोड़ रुपये के आसपास रहेगा. ऐसे में जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर हैं, उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है. आइए जानते हैं, इस डिविडेंड का अन्य जानकारियों के बारे में… क्या है रिकॉर्ड डेट?
कंपनी की ओर से डिविडेंड पाने के लिए 31 मार्च 2026 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है. यानी इसी दिन तक जिन निवेशकों के पास TVS Motor Company के शेयर मौजूद रहेंगे, उन्हें ही इस डिविडेंड का फायदा मिलेगा.
कंपनी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि रिकॉर्ड डेट के लगभग 30 दिनों के भीतर पैसे सीधे निवेशकों के खाते में भेज दिए जाएंगे.
इलेक्ट्रिक वाहनों में भी बढ़ रही पकड़
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है. TVS Motor Company ने करीब 1.06 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दर्ज की है. जो साल-दर-साल आधार पर लगभग 40 फीसदी की बढ़त को दिखाता है. यह आंकड़ा दिखाता है कि कंपनी EV बाजार में भी तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है.
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
हाल के तिमाही नतीजों में TVS Motor Company ने दमदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का रेवेन्यू करीब 12,476 करोड़ रुपया रहा, जो सालाना आधार पर 37 फीसदी की बढ़त दिखाता है.
जबकि EBITDA में 51 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है और यह 1,634 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है. कंपनी मुनाफा 940 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. इन मजबूत आंकड़ों का असर शेयर पर भी देखने को मिला है.
Read more: – Bareilly News Updates : दंगा प्रकरण में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, आरोपी फरार; गिरफ्तारी के लिए तेज हुई कार्रवाई

