Bhiwani Power Cut Update: भिवानी में 18-23 सितंबर रोजाना 11 घंटे बिजली कटौती: NH-148B चौड़ीकरण के कारण
भिवानी शहर और आसपास के इलाकों व गांवों में 18 से 23 सितंबर तक रोजाना 11 घंटे बिजली कटौती रहेगी। यह कटौती इंडस्ट्रियल एरिया की 132 केवी सिंगल सर्किट लाइन पर होने वाले 6 दिन के शटडाउन के कारण होगी। बिजली आपूर्ति सुबह 8 बजे बंद होगी और शाम 7 बजे फिर शुरू की जाएगी।

भारत माला परियोजना के तहत भिवानी-हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-148B) को चार लेन में विस्तारित किया जा रहा है। इस कार्य के तहत नई विद्युत लाइनों के खंभे खड़े करने और पुरानी लाइनों को हटाने का कार्य किया जाएगा। इसी कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने शटडाउन का अनुरोध किया है।
कौन कौन से इलाके होंगे प्रभावित
गांव नाथूवास, कालुवास, बजरंग बली कॉलोनी, अग्रसेन कॉलोनी, राज श्री विहार, रविदास रोड, लाल मस्जिद क्षेत्र, जैन चौक, धोबी तालाब क्षेत्र, बीचला बाजार, कपड़ा बाजार, मस्तान गली, खारी कुई, श्याम मंदिर गली। इसके अलावा धोबी वाटर बूस्टर, दादरी गेट, बावड़ी गेट, रोहतक गेट से आशाराम गेट क्षेत्र तक, लुहार बाजार, नेहरू रोड, ढाणा रोड, कमला नगर, प्रीत विहार, बावरी गेट से दादरी गेट, बैंक कॉलोनी, मिनी बायपास क्षेत्र (रोहतक रोड), राम चौक, शांति नगर, कोट रोड, 33 फुट रोड, विकास नगर, कीर्ति नगर, सब्जी मंडी, विकास नगर डिस्पोजल (चिनार फैक्ट्री के पास), एमसी कॉलोनी, भारत नगर, न्यू भारत नगर, रोहतक रोड क्षेत्र और सेक्टर-21 औद्योगिक क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।

