Basti Updates : बस्ती लालगंज में फिर आगजनी, तीन दुकानों को जलाया, लाखों का नुकसान, पुलिस जांच शुरू
Basti Updates : बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात गिरोह ने तीन दुकानों को आग के हवाले कर दिया। लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। व्यापारियों में आक्रोश है और सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Basti Updates : लालगंज में फिर सक्रिय हुआ आगजनी गिरोह, तीन दुकानों को बनाया निशाना
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात गिरोह द्वारा तीन दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। इस घटना से इलाके में दहशत और व्यापारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

बस्ती जिले में दुकानो को आग के हवाले करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है,मनबढ़ो द्वारा तीन दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया जिसकी सूचना जैसे ही दुकानदारों की मिली उनके होश उड़ गए,दुकान में रखा हुआ लाखों का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिसकी सूचना दुकानदारों ने तत्काल पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

दरअसल पूरा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार के दक्षिण कुआवानो नदी पर स्थित पुल के बगल तीन अस्थाई दुकानें टीन शेड से बनी हुई थी जिससे उनके परिवार का जीवनयापन होता था रोज की तरह शाम को दुकानदार दुकान बंद कर अपने घर चले गए भोर में उनको सूचना लगी कि उनके दुकान में आग लग गई है सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने देखा तो उनके दुकान पूरी तरीके से जलकर खाक हो गए थे

यह दृश्य देखते ही उनके होश उड़ गए दुकानदारों द्वारा बताया गया कि आगजनी से कई लाख का नुकसान हुआ है और परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है जिससे बाजार के व्यापारियों में काफी आक्रोश फैल गया और उनके द्वारा रोड जामकर दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ क्षेत्रधिकारी रूधौली कुलदीप यादव पहुंचे लोगो को काफी समझा बुझाकर रास्ते को खाली कराया गया और उनके द्वारा यह आश्वासन दिया कि दोषियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
वहीं दुकानदारों के द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पूर्व होली के एक दिन पहले रात्रि में कुछ लोगों ने पैसे के लेनदेन को लेकर दो दुकानों को जला दिया था जिनकी गिरफ्तारी पुलिस द्वारा बीते 17 तारीख को कर ली गई थी उन्हीं के साथ के लोगों ने यहां भी लोगो ने दुर्व्यवहार करते थे और उन्हीं के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।
वही इस मामले पर क्षेत्रधिकारी रूधौली कुलदीप यादव ने बताया कि पीड़ितों के तहरीर के हिसाब से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी और उनके ऊपर गैंगस्टर की भी कार्यवाही की जाएगी

