Basti Updates : बस्ती दौरे में मंत्री अशीष पटेल ने कहा: हमारी सरकार डिलीवरी करती, विपक्ष केवल वादा करता
Basti Updates : बस्ती में मंत्री अशीष पटेल ने प्रेसवार्ता में 9 साल की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। किसानों, आंगनवाड़ी सहायकों, वृद्धजन और निराश्रितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का हवाला दिया। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष केवल वादा करता है, हमारी सरकार डिलीवरी करती है।
Basti Updates : बस्ती दौरे पर मंत्री अशीष पटेल की प्रेसवार्ता
बस्ती उतर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मंत्री अशीष पटेल यूपी सरकार के 9 साल सफलता पूर्वक और 9 दिन तक चलने वाले प्रोग्राम के तहत आज बस्ती पहुंचे,कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता कर मंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही है कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां भी गिनाई।
कृषि और किसानों के लिए सरकार की उपलब्धियां
मीडिया से बात करते हुए मंत्री अशीष पटेल ने बताया कि आज हमारे सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर 9 दिन का जो कार्यक्रम चल रहा है,पहले सकल घरेलू उत्पादन 2.96 लाख करोड़ था जो बढ़कर के 6.95 लाख करोड़ हो गया,इसके अलावा किसान कल्याण के लिए सरकार ने 2017 में हो योजनाएं लाई उसमें 86 लाख से अधिक सीमांत किसान लाभान्वित हुए हैं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत अब तक 3 करोड़ 12 लाख किसानों को सम्मान 22 सामान किश्तों में लगभग 99 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, हमारी सरकार ने खाद्यान्न उत्पादन में भी प्रमुख भूमिका अदा की है।
देश की कुल कृषि भूमि का 11 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश में है,जबकि खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश 21 प्रतिशत योगदान करता है,दलहनी फसलों के उत्पादन में 2025_26 से लेकर के 2030_31 ताई मिशन फॉर आत्म निर्भरता इंप्लसेस योजना संचालित की जा रही है उत्तर प्रदेश में किसानों की हित में, उन्होंने बताया कि बहुत सारे मुद्दे हैं,आंगनवाड़ी सहायकों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है हमारी सरकार द्वारा,मिशन जीरो पावर्टी चालू किया जा रहा है जिसमें गरीबी के नीचे के लोगों को तमाम प्रकार की सहायता आत्मनिर्भता की ओर ले जाते हुए हमारी सरकार जीरो पावर्टी खत्म करना चाहती है और जीरो पावर्टी की ओर ले जा रही है।
उसके अलावा निराश्रित महिलाओं,वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के पेंशन ने 5 गुना से जायदा वृद्धि की गई है,अन्य पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना भी हमारे यहां चल रही है जिसमें सरकार ने बहुत काम किया है,खाद्य एवं रसद में 35 करोड़ लोगों को एक किलो ग्राम दाल,साबुत चना,एक किलोग्राम नमक, रिफाइंड ऑयल का निशुल्क वितरण किया है,हमारी सरकार का जीरो टॉलरेंस की जो नीति है उसको डीबीटी के माध्यम से लाने का काम कर रही है,उन्होंने बताया कि हमारे प्रदेश भय मुक्त प्रदेश है,सुरक्षित प्रदेश है।
हमारी सरकार ने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का गठन किया जैसे दिल्ली में योजना आयोग है वैसे ही स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का गठन किया है,हमारी सरकार ने जब शपथ ली थी तो केवल दो एक्सप्रैस वे थे लेकिन आज बहुत सारे एक्सप्रेसवे बनाए चाहे पूर्वांचल हो,चाहे गोरखपुर हो या बुंदेलखंड हो, गंगा एक्सप्रेसवे हो या,मुंडेरवा चीनी मिल की जब स्थापना हुई थी तो हमारी सरकार ने बहुत ही आशा और विश्वास के साथ की इस क्षेत्र के गन्ना किसानों को दूर नहीं जाना पड़ेगा यहीं पर मुंडेरवा चीनी मिल में आवश्यकता की पूर्ति हो जाएगी।
गैस किल्लत पर मंत्री ने बताया कि पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है,युद्ध का हल्का फुल्का प्रभाव तो है लेकिन प्रधानमंत्री लगातार उसको मॉनिटर कर रहे हैं,देश में कमी होने नहीं दे रहे हैं,उन्होंने बताया कि अफवाहों को फैलने न दें और जनता को सही बात बताने का कष्ट करें, उत्तराखंड के बाद गुजरात में यूजीसी लागू होने पर मंत्री ने बताया कि अभी मैने देखा नहीं है देख करके बताऊंगा,अखिलेश यादव द्वारा सरकार में आने पर महिलाओं को 40 हजार देने के वादे पर कहा कि वो केवल वादा करते हैं,2012 से लेकर 2017 तक सरकार में थे तो उन्होंने देने का काम क्यों नहीं किया,वो विपक्ष में हैं वादा करते हैं और हमारी सरकार डिलीवरी करती है।

