Bareilly Updates : दंगा आरोपी बचाने की साजिश, धमकी वीडियो से पुलिस पर दबाव बनाने का मामला उजागर
Bareilly Updates : बरेली में दंगा आरोपी सलाउद्दीन को बचाने की साजिश का मामला सामने आया। आरोपी के परिजन पुलिस पर वीडियो वायरल की धमकी देकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की मदद करने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Bareilly Updates : बरेली में दंगा आरोपी बचाने की साजिश, पुलिस पर दबाव
बरेली जनपद में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें दंगे के नामजद आरोपी को बचाने के लिए साजिश रचने और पुलिस पर अवैध दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, थाना बारादरी क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 1146/2025 के वांछित अभियुक्त सलाउद्दीन की तलाश में पुलिस टीम, जिसमें राघवेन्द्र सिंह और विवेचक संजय धीर शामिल थे, संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी सूफी टोला स्थित अपनी डेरी पर मौजूद है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो डेरी का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला। अंदर गतिविधि का आभास होने पर पुलिस ने आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद आवश्यक बल प्रयोग कर दरवाजा खोला गया। अंदर मौजूद व्यक्ति मोहम्मदउद्दीन ने पूछताछ में बताया कि सलाउद्दीन कुछ देर किधर से निकल चुका है पता नहीं है । सलाउद्दीन ने ही गेट खोलने से मना किया था । मोहम्मदउद्दीन से पूछताछ की जा रही की कौन कौन सलाउद्दीन की मदद कर रहे हैं ।


इसी बीच एक नया मोड़ तब आया जब चौकी मॉडल टाउन पर तैनात पुलिसकर्मी के मोबाइल पर सुधांशु पाण्डेय द्वारा कॉल कर दावा किया गया कि उसके पास थाने से संबंधित एक वीडियो है, जो उसे आरोपी के भाई द्वारा भेजा गया है। उसने धमकी दी कि यदि पुलिसकर्मी उससे नहीं मिले तो वह वीडियो एक घंटे के भीतर वायरल कर देगा।
पुलिस को संदेह है कि आरोपी सलाउद्दीन के परिजन उसे बचाने के लिए साजिश कर रहे हैं और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पुलिस पर दबाव बनाकर आरोपी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति दंगा आरोपियों की मदद में सक्रिय रूप से शामिल हो सकता है और इस माध्यम से अनुचित लाभ कमाने का प्रयास कर रहा है
Read More : Miss And Mrs. Rajasthan Glamour 2026 : जयपुर ऑडिशन में मॉडल्स ने रैम्प वॉक का जलवा

