Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की सुस्ती अभी जारी: 15 अगस्त के बाद एक्टिव होने की संभावना
जयपुर राजस्थान में इस समय मानसून कमजोर पड़ गया है और अगले कुछ दिनों तक इसकी सुस्ती जारी रहने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून की ट्रफ लाइन वर्तमान में फिरोजपुर, चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ओर बनी हुई है। यह ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर स्थित है, जिसके कारण राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं।

मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- अभी मानसून ट्रफ लाइन फिरोजपुर, चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल, उत्तराखंड से होकर गुजर रही है। ये अभी कुछ समय और उत्तरी दिशा (अपनी सामान्य स्थिति से अलग) रहने का अनुमान है। इस कारण राजस्थान में अगले एक सप्ताह और बारिश का दौर कमजोर रहने की संभावना है।
9 से 11 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिस्सों (जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के एरिया) में बारिश होने कम संभावना है।
राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहा और अधिकांश जिलों में दिनभर तेज धूप खिली रही। जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभाग के लगभग सभी जिलों में आसमान साफ रहा और बारिश नहीं हुई।
भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्के बादल जरूर छाए रहे। भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र (उत्तर प्रदेश सीमा के पास) में हल्की बारिश दर्ज की गई, जहां 20 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गई।
गर्मी में बढ़ोतरी, पारा 38 डिग्री के पार
राज्य में बारिश रुकने और धूप निकलने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान कई जगहों पर 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
कल सबसे ज्यादा तापमान गंगानगर जिले में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर, जैसलमेर में 37.4, बीकानेर में 37.2, चूरू में 36.1, फलौदी में 36.6, अलवर में 35, पिलानी में 35.7, हनुमानगढ़ में 35.6, चित्तौड़गढ़ में 34.5, सीकर में 33.5, कोटा में 33.6 और राजधानी जयपुर में 34.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| अजमेर | 32.2°C | 23.2°C |
| भीलवाड़ा | 33.3°C | 24.9°C |
| अलवर | 35.0°C | 25.6°C |
| जयपुर | 34.9°C | 25.8°C |
| पिलानी | 35.7°C | 24.0°C |
| सीकर | 33.5°C | 24.5°C |
| कोटा | 33.6°C | 25.9°C |
| चित्तौड़गढ़ | 34.5°C | 24.8°C |
| उदयपुर | 33.1°C | 23.6°C |
| बाड़मेर | 37.4°C | 27.0°C |
| जैसलमेर | 37.4°C | 25.3°C |
| जोधपुर | 34.7°C | 25.7°C |
| बीकानेर | 37.2°C | 27.4°C |
| चूरू | 36.1°C | 25.6°C |
| गंगानगर | 38.2°C | 28.2°C |
| नागौर | 33.8°C | 25.5°C |
| जालौर | 34.8°C | 27.0°C |
| करौली | 33.8°C | 26.5°C |
| दौसा | 34.3°C | 25.9°C |
| प्रतापगढ़ | 31.3°C | 22.9°C |
| झुंझुनूं | 34.5°C | 25.1°C |
| पाली | 32.9°C | 24.7°C |

